11 July 2016

366 दिल प्यार जिन्दगी गुजर बगैर तरस शायरी


366

तरस, Yearn

गुजर तो जायेगी जिन्दगी,
उसके बगैर भी...
लेकिन तरसता रहेगा ये दिल,
प्यार करने वालोंको देखकर...

Life may pass ,
Without Her...
The Heart will Yearn,
Watching people in Love...

10 July 2016

365 प्यार किस्मत ख़राब वक़्त इन्तहा किताब खोल देख दोस्त लाजवाब रिश्ता शायरी


365

रिश्ता, Relationship

प्यार करनेवालोंकी किस्मत ख़राब होती हैं l
हर वक़्त इन्तहाकी घड़ी साथ होती हैं l
वक़्त मिले तो रिश्तोंकी किताब खोलके देखना...
दोस्ती हर रिश्तोंसे लाजवाब होती हैं...!!!

Lovers has a Bad Luck,
Every moment is a Question Paper,
Open The Book of Relationship whenever you get time,
Friendship is Amazing in every Relationship...!!!

364 मोहब्बत नफरत शायरी


364

नफरत, Hate

जाने लोग,
नफरत कैसे करते हैं ?
मैं तो जिनसे मिलता हूँ,
मोहब्बत हो जाती हैं...!!

Don't know How,
People Hate others ?
Whomever I meet,
Starts Loving Them...!!

361 इश्क़ लाज़मी टूट कांच दिल पत्थर मोहब्बत शायरी


361

लाज़मी, Definite

इश्क़में मेरा टूटना लाज़मी था....
कांचका दिल लेकर पत्थरसे मोहब्बत कर ली...

It was definite to break down in the Love...
As I was in Love with Stone Heart,
And my Heart was Brittle like Glass...

362 दिल दिमाग जगह पसंद नापसंद राज शायरी


362

राज, Rule

राज तो हमारा हर जगहपें हैं
पसंद करने वालोंकेदिलमें ; और
नापसंद करने वालों केदिमागमें

I rule Everywhere...
In the Heart of Those who like me; And
In the Head of those who Dislike me...

363 जख्म मोती आँसूं बिखर चेहरे धोखा शायरी


363

धोखा, Deception

जख्म जब मेरे सीनेके भर जायेंगें
आँसूं भी मोती बनकर बिखर जायेंगें
ये मत पूछना किस-किसने धोखा दिया
वर्ना कुछ अपनोंके चेहरे उतर जायेंगें...

Wounds on my Heart may Heal...
Tears may also spread like Pearls...
Do not enquire about Deceptions...
Otherwise Some of Ours faces may Blow Down...

8 July 2016

360 इश्क़ भूल इबादत शायरी


360

इबादत, The Worship

कहाँ जाएँ...
आपको भूलकर,
इश्क़ भी आप,
इबादत भी आप...

Where do I go...
Forgetting you,
You are my Love,
You are my Worship...

359 खबर गैर गुनाह आईना फितरत शायरी


359

फितरत, Artifice

यहाँ हर कोई रखता हैं,
खबर गैरोंके गुनाहोंकी...
अजब फितरत हैं,
कोई आईना नहीं रखता...
Here everyone keeps,
Tidings of Violation...
Strange Artifice it is,
Nobody views in Mirror...

358 अधूरी इल्ज़ाम मोहब्बत ख़त्म हसरत शायरी


358

हसरत, Wish

अधूरी हसरतोंका,
आज भी इल्ज़ाम हैं तुमपर,
अगर तुम चाहते...
तो ये मोहब्बत ख़त्म ना होती !!!

Incomplete Wishes,
Have Allegation on you even Today,
If you would have wished...
This Love would not have abolished !!!

357 सर्द रात शबनम पलक याद चहेरे जल बुझ जुगनु सितारे लम्हा आँख पिघल नींद शायरी


357

नींद, Sleep

सर्द रातोंकी शबनम पलकोपें बैठती जा रहीं हैं,
तेरी यादोंकी गर्द अब चहेरेपें जमती जा रहीं हैं,
जल रहे हैंबुझ रहे हैं, ये जुगनुओं जैसे सितारे,
लम्हा-लम्हा नींद आँखोंसे पिघलती जा रहीं हैं...

Dew is settling on lashes in the Stone-cold nights,
The Dust of your Memories is settling on the face,
Stars are lighting and blowing out like Fireflies,
Sleep is slipping from Eyes Moment by Moment...

356 दिल साथ छोड़ इंतज़ार खराब समय शायरी


356

समय, The Time

मेरा साथ छोड़नेके पहले,
थोडा इंतज़ार कर लेते मेरे दोस्तों...
समय खराब था,
हमारा दिल थोड़ी...

Before leaving my Accompaniment,
You should have waited for sometime...
Time was Bad,
Not my Heart...

7 July 2016

354 शहर दिल मुश्किल हाथ पहचान मुकर अनजान शायरी


354

अनजान, Stranger

तेरे शहरमें कुछ ऐसे लोग मिले,
जो दिलमें उतर गये।
और कुछ ऐसे भी मिले,
जो दिलसे उतर गये
मुश्किलमें थामा हाथ अनजानोंने,
पहचान वाले तो साफ मुकर गये ।।

Met few People in your City,
Who Landed in my Heart.
And some other
Dejected from Heart.
Strangers supported in critical situation,
And Known people denied the recognition.

355 तोहफा संभाल जिस्म रूह शायरी


355

रूह, Soul

तुम रख सकोगे,
मेरा तोहफा संभालकर,
वरना मैं अभी दे दूँ,
जिस्मसे रूह निकालकर…!

You may not Preserve,
My Legacy safely,
Otherwise I would have offered,
My Soul taking out of Body...!

353 बंधन जीवन संबंध शायरी


353

संबंध, Relation

जो बांधनेसे बंधे और तोड़नेसे टूट जाए,
उसका नाम हैं...
बंधन !
जो अपने आप बन जाए,
और जीवनभर ना टूटे उसका नाम हैं...
संबंध !

Which can be tide up and can be Broken,
It is called as...
Bond !
The One which creates itself,
And maintains Lifetime is called as...
Relation !

352 बात जुबान अलग जज्बात शायरी


352

जुबान, Accent

भले जुबान अलग,
पर जज्बात तो एक हैं ...
उसे खुदा कहूँ या भगवान,
बात तो एक हैं !!!

Though The accent is Different,
Feelings are Same...
Whichever may be the Name of calling,
God is only One !!!

351 ज़िन्दगी बुज़दिल रिश्ता निभा हुनर शायरी


351

हुनर, Skill

जो झुकते हैं ज़िन्दगीमें
वो बुज़दिल नहीं होते...
यह हुनर होता हैं उनका
हर रिश्ता निभानेका...

Those who Bow in Life
Are not Cowardly...
They possess the skill
Of maintaining Relationship...

6 July 2016

350 नाम रूक धड़कन उसूल शायरी


350

उसूल, Principles

हर किसीके नामपर नहीं रूकती,
धड़कनोके भी अपने उसूल होते हैं...

Doesn't stop with every bodies Name,
The Bits Follows it's own Principles...

348 जिदंगी कश्ती किनारा लोग पहला प्यार शायरी


348

पहला प्यार, The First Love

समंदरके तुफानोमें,
कश्तीको भी किनारा मिलता हैं
इस जिदंगीमें कुछ लोगोंको,
अपना पहला प्यार भी मिलता हैं

I the Storms of Oceans,
Ships also gets Banks.
People get First Love,
In his Life too.

349 दिल सोच तोड चूप अंदाज शायरी


349

अंदाज, Tactics

हमे भी आते हैं
अंदाज दिल तोडनेके,
हर दिलमें खुदा बसता हैं
ये सोचकर चूप हो जाते हैं…

We do Know,
Tactics of Breaking Hearts,
We keep Quiet By Understanding
That God lives in Every Heart...

347 इश्क समंदर गहरा बरबाद गहराई कोशिश शायरी


347

कोशिश, Efforts

इश्क तो समंदरसे भी गहरा होता हैं,
इसे नापने तू क्यों हैं चला...
लाख कोशिशे बरबाद हो गई,
अब तक गहराईका पता चला...

Love is Deeper than Ocean,
Why are you Measuring it...
Million Efforts are wasted till,
Still nobody could find the Depth...