Showing posts with label जन्नत ज़िंदगी होश रहमत कर्ज मय शायरी. Show all posts
Showing posts with label जन्नत ज़िंदगी होश रहमत कर्ज मय शायरी. Show all posts

31 July 2020

6256 - 6260 जन्नत ज़िंदगी होश रहमत कर्ज मय शायरी


6256
दिन रात मय-कदेमें,
गुज़रती थी ज़िंदगी...
अख़्तर वो बे-ख़ुदीके,
ज़माने किधर गए...
               अख़्तर शीरानी

6257
तेरी मस्जिदमें वाइज़,
ख़ास हैं औक़ात रहमतके...
हमारे मय-कदेमें रात दिन,
रहमत बरसती हैं.......
अमीर मीनाई

6258
मय-कदेकी तरफ़,
चला ज़ाहिद...
सुब्हका भूला,
शाम घर आया...
               कलीम आजिज़

6259
न तुम होशमें हो,
न हम होशमें हैं...
चलो मय-कदेमें,
वहीं बात होगी...!
बशीर बद्र

6260
कर्जकी पीते थे मय,
लेकिन समझते थे कि हाँ...
रंग लायेगी हमारी,
फाकामस्ती एक दिन.......
           मिर्जा गालिब