Showing posts with label रौशनी बिजली निगह शराब पत्थर निशाँ आशियाना बारिश शायरी. Show all posts
Showing posts with label रौशनी बिजली निगह शराब पत्थर निशाँ आशियाना बारिश शायरी. Show all posts

15 June 2020

6021 - 6025 रौशनी बिजली निगह शराब पत्थर निशाँ आशियाना बारिश शायरी


6021
फ़रेब-ए-रौशनीमें आने वालो,
मैं न कहता था कि,
बिजली आशियानेकी,
निगहबाँ हो नहीं सकती...
                       शफ़ीक़ जौनपुरी

6022
हर एक सम्त,
जहाँ पत्थरोंकी बारिश हैं,
वहाँ यह हुक्म कि,
शीशेका कारोबार करें...

6023
बारिश शराब-ए-अर्श हैं,
ये सोच कर अदम...
बारिशके सब हुरूफ़को,
उल्टाके पी गया...
                अब्दुल हमीद अदम

6024
क्या कहूँ दीदा-ए-तर,
ये तो मिरा चेहरा हैं...
संग कट जाते हैं,
बारिशकी जहाँ धार गिरे...
शकेब जलाली

6025
अब के बारिशमें तो,
ये कार-ए-ज़ियाँ होना ही था;
अपनी कच्ची बस्तियोंको,
बे-निशाँ होना ही था ll
                        मोहसिन नक़वी