Showing posts with label लहू दीवार दामन क़ाँटे बहार अन्दाज जान बर्बाद अंजामे गुलिस्ताँ शायरी. Show all posts
Showing posts with label लहू दीवार दामन क़ाँटे बहार अन्दाज जान बर्बाद अंजामे गुलिस्ताँ शायरी. Show all posts

22 June 2020

6061 - 6065 लहू दीवार दामन क़ाँटे बहार अन्दाज जान बर्बाद अंजामे गुलिस्ताँ शायरी


6061
लहूसे मैंने लिखा था,
जो कुछ दीवार--ज़िंदाँ पर...
वो बिजली बनके चमका,
दामन--सुब्ह--गुलिस्ताँ पर...
                    सीमाब अकबराबादी

6062
क़ाँटे किसीके हकमें,
किसी को गुलो-समर...
क्या खूब एहतिमामे-गुलिस्ताँ हैं,
आज कल.......
जिगर मुरादाबादी

6063
खिजाँ आयेगी तो,
आयेगी ढलकर बहारोंमें...
कुछ इस अन्दाजसे,
नज्मे-गुलिस्ताँ कर रहा हूँ मैं...!
                           शफक टौंकी

6064
यूँ मुस्कुराए जान सी,
कलियोंमें पड़ गई...
यूँ लब-कुशा हुए कि,
गुलिस्ताँ बना दिया...
असग़र गोंडवी

6065
एक ही उल्लू काफी हैं,
बर्बाद 
गुलिस्ताँ करनेको;
हर शाख पै उल्लू बैठा हैं,
अंजामे-गुलिस्ताँ क्या होगा...