23 June 2016

291 पानी हिस्सा पंछी शहर सरहद बुझा प्यास शायरी


291

प्यास, Thirst

प्यास बुझानी हैं तो,
उड़ जा पंछी शहरकी सरहदोंसे दूर,
यहाँ तो तेरे हिस्सेका,
पानी भी बोतलोंमें बंद हैं...

To quench your Thirst, my Bird,
Fly beyond the boundaries of Cities,
Your share is,
sealed in Package Drinking Water...

22 June 2016

290 दिल तोड़ मोहब्बत हादसे मंजिल बात लोग राह छोड़ शायरी


290

हादसे, Calamities

ये मोहब्बतके हादसे अक्सर,
दिलोंको तोड़ देते हैं.....
तुम मंजिलकी बात करते हो,
लोग राहोंमें छोड़ देते हैं...!

Calamities of Love always,
Breaks the Heart.....
You are Talking about Destination,
People leave those Paths...!

289 आँख ख्वाब मुश्किल लालच शायरी


289

लालच, Edacity

बड़ी मुश्किलसे सुलाया हैं,
खुदको मैने...
अपनी आँखोंको,
तेरे ख्वाबोंका लालच देकर...

I have made myself, 
Asleep Rigorously...
I have Promised my Eyes,
of Your Dreams Edacity...

288 दिल मोहब्बत फैसला पागल चाँद ज़मीन टूटा सितारा शायरी


288

टूटा सितारा, Broken Star

ये दिल जाने क्या कर बैठा,
मुझसे बिना पूछे ही फैसला कर बैठा,
इस ज़मीनपर टूटा सितारा भी नहीं गिरता,
और ये पागल चाँदसे मोहब्बत कर बैठा...

I don't Understand What my Heart did,
Without my permission He took the Decision,
This land is not favoured with Broken Star,
And This Mad has Fallen in Love with Moon... 

287 किस्मत बुरी बुरा सबका मेरा फैसला शायरी


287

फैसला, Justification

किस्मत बुरी या मैं बुरा,
फैसला हो ना सका...
मैं सबका होता गया,
कोई मेरा हो सका...
I could not Justify,
Whether My Fate was bad or Me...
I Belong to Everyone,
And Nobody was mine...

286 इश्क मोहब्बत पाना खोना अजीब कहानी डर शायरी


286

डर, Fear

अजीब कहानी हैं,
इश्क और मोहब्बतकी,
कि उसे पाया ही नहीं,
फिर भी खोनेसे डरता हूँ...

There is a Strange Relationship,
of Love and Affection,
Though not Acquired,
Still there is a Fear of Loosing It...

285 खामोश चेहरे हजार पहरे हँस आँख असल ज़ख्म रिश्ते गहरे शायरी


285

Gahare Rishte, Deep Relationship

खामोश चेहरेपर हज़ार पहरे होते हैं,
हँसती आँखोमें भी ज़ख्म गहरे होते हैं। 
ज़िनसे अक्सर रूठ ज़ाते हैं,
हम असलमें उनसे ही रिश्ते गहरे होते हैं...

Silent faces has Thousands of Observers,
Smiling Eyes also has deep hurts,
Often with we are disappointed,
Truly we are in deep Relations with those only...

21 June 2016

284 मेहंदी हाथ जज्बात बेताब आदाब शायरी


284

आदाब, Greet

कुछ ठहरे हुए जज्बातोंको,
बेताब किया उसने . . . .
जब मेहंदी वाले हाथोंसे,
आदाब किया उसने...

When she Greeted me with,
Heena on her hands...
With henna on her hands,
She saluted me...

283 ज़िन्दग़ी ज़लन क़ाग़ज़ लिख़ क़ाबिल शायरी


283

क़ाबिल, Capable

निक़ाल दिया उसने हमें अपनी ज़िन्दग़ीसे, 
भीग़े क़ाग़ज़क़ी तरह...
ना लिख़नेक़े क़ाबिल छोड़ा और,
ना ज़लनेक़े......!

She threw me out of her life,
Like a wet paper...
She left me neither capable of writing,
Nor of burning......!

282 दोस्त समझ निभा याद ख़ुश मुस्कुरा दोस्ती शायरी


282

दोस्ती , Friendship

दोस्त समझते हो तो दोस्ती निभाते रहना,
हमें भी याद करना खुद भी याद आते रहना,
हमारी तो हर ख़ुशी दोस्तोंसे ही हैं,
हम खुश रहें या ना आप सदा यूँ ही मुस्कुराते रहना...

If accepted as a Friend, Maintain the Friendship,
Remember me and Stick to my Memories,
My all Happiness is attached with the Friendship,
You always keep Smiling regardless of my happiness...

281 इश्क महबूब वक़्त तारे गिन खराब हिसाब ख़्वाब शायरी


281

ख़्वाब, The Dream

इश्कका जिसको ख़्वाब जाता हैं;
समझो उसका वक़्त खराब जाता हैं;
महबूब आये या आये;
पर तारे गिननेका तो हिसाब ही जाता हैं...!

Those who happened to Dream of Love;
One should Realize that the Downfall has Started;
Your Fiance may or may not appear;
But you will Expertise in counting Stars...! 

20 June 2016

280 चोरी जरुरत भुख उसूल शायरी


280

उसूल, Principle

जो उसूलोंसे लड़ पड़ी होगी,
वो जरुरत बहुत बड़ी होगी,
एक भूखेने कर ली मंदिरमें चोरी,
शायद भूख भगवानसे बड़ी होगी...

The Need must have fought,
With the Principles,
A Hungry man accomplished Theft in the Temple,
May be The Hunger is Bigger than The God...

279 इश्क़ मौत तारीफ क़ातिल शायरी


279

क़ातिल, Assassin

ये इश्क़ बनानेवालेकी,
मैं तारीफ करता हूँ
मौत भी हो जाती हैं और,
क़ातिल भी पकड़ा नहीं जाता...

I appreciate,
Who created Love...
Even after Demise,
The assassin is not arrested...

278 इश्क़ इत्र शराब महक़ बहक़ मिलावट शायरी


278

मिलावट, Affiliation

मिलावट हैं तेरे इश्क़में,
इत्र और शराबक़ी,
वरना हम क़भी महक़...
तो क़भी बहक़ क़्यों ज़ाते।

Your love is adulterated with,
Perfume and alcohol,
Otherwise why would I ever,
Get carried away or I smell something.

277 मोति बिखर आदत पिरोए धागे ज़िद शायरी


277

ज़िद, Intention

मोतियोंको तो बिखर जानेकी आदत हैं,
लेकिन, धागेकी ज़िद होती हैं,
पिरोए रखनेकी...

Pearls has habit of Dispersing,
Its an Intention of the thread,
To Keep them Together...

276 छोड़ निभा शमशान बहाना शायरी


276

बहाना, Excuse

छोड़नेवालोंको,
छोड़नेका बहाना चाहिए !
वरना निभानेवाले तो...
शमशान तक निभाते हैं !!

People Leaving away,
Requires Just an Excuse !
People wants to accompany...
Stay till the Grave !!

19 June 2016

275 अक्सर लोग छूने उंगलियाँ औकात शायरी


276

औकात, Competency

अक्सर वहीं लोग,
उठाते हैं हम पर उंगलियाँ,
जिनकी हमें छूनेकी,
औकात नहीं होती ।।

Often those people,
Only Denote at me,
Who doesn't have Competency,
Of Touching me.

274 मोहब्बत बच्चा मेरा शायरी


274

मेरा, Mine

मैं अपनी मोहब्बतमें,
बच्चोंसा हूँ...
जो मेरा हैं बस मेरा हैं...
किसीको क्यों दूँ.....?

In my Love,
I am like a child...
What is Mine is only Mine...
Why should I give it.....?

273 ढूंढ खुश चाहनेवाला शायरी


273

चाहनेवाला, Lover

जाओ जाकर ढूंढो,
हमसे ज्यादा चाहनेवाला,
मिल जाए तो खुश रहना,
मिले तो फिर भी तेरे हैं हम ।।

Go and find,
A Lover better than me,
Live Happily, If you find him,
I am Always Yours, If not found.

272 आँख परदे नम गलती बुरा बात सिलसिले वक्त शायरी


272

वक्त, Situation

आँखोंके परदे भी नम हो गए हैं...!
बातोंके सिलसिलें भी कम हो गए हैं...
पता नहीं गलती किसकी हैं...
वक्त बुरा हो गया हैं या बुरे हम हो गए हैं...

Eyelashes are wet...!
Conversation is also Limited...l
I don't know Who is Wrong...
Situation is Bad or myself...!

271 यार बदल टूट साथ लोग फिरसे प्यार शायरी


271

फिरसे प्यार, Second Love

जो बदल जाये फिर वो यार कैसा ?
जो टूट जाये फिर वो साथ कैसा ?
लोग अक्सर कहते हैं मुझे फिरसे प्यार हुआ...
हम कहते हैं जो फिरसे हो वो प्यार कैसा ?

How can be a Friend, who changes ?
How can be a companion, who leaves you ?
They often say that the have fallen in Love Again...
I think, How can be a Love, if it is Second time ?

18 June 2016

270 बेगुनाह होस मोहब्बत इंसाफ अदालत शायरी


270

 अदालत, The Court

मोहब्बत अदालतमें,
इंसाफ कब होता हैं,
सजा उसीको मिलती हैं,
जो बेगुनाह होता हैं...!!!

Where is the Judgement,
In the Court of Love,
Those only are Punished,
Who are Innocent...!!!

269 वक़्त महफ़िल बेवफ़ा मेहमान ख़ास शायरी


269

मेहमान--ख़ास, Special Guest

बेवफ़ाओंकी महफ़िल लगेगी ,
आज ज़रा वक़्तपर आना,
मेहमान--ख़ास हो तुम… !!!

There is a Concert of Capricious,
Kindly be on Time,
You are invited as a Special Guest...!!!

268 प्यार दिल दर्द तड़प कम याद तकदीर शायरी


268

तकदीर, Fate

किसीकी यादमें बार बार रोनेसे ,
दिलका दर्द कम नहीं होता
प्यार तो तकदीरमें लिखा होता हैं,
तड़पनेसे कोई अपना नहीं होता...

The pain in the Heart doesn't get released,
By Crying again and again in once Thought...
Love is written in the fate,
Suffering doesn't make it Granted...

267 हार कमजोरी वाकिफ शायरी


267

वाकिफ, Perceptive

कितना वाकिफ थी,
वो मेरी कमजोरीसे,
वो रो देती थी,
और मैं हार जाता था...

She was so Perceptive
About my Weakness,
She used to Cry,
And I used to loose...

266 मंज़िल मौत पता दौड़ ज़िन्दगी जज़्बा सलाम दौड़ शायरी


266

दौड़, Cruise

ज़िन्दगी,
तेरे जज़्बेको सलाम !
पता हैं कि मंज़िल मौत हैं...
फिर भी दौड़ रही हैं...!!!

Oh Life, I Salute your Spirit!
Though you know,
End is the Death...
Still you are Cruising...!!!

17 June 2016

265 मंज़िल मौत पता दौड़ ज़िन्दगी जज़्बा सलाम दौड़ शायरी


265

Kalam, Pen

इश्कका होना भी लाज़मी हैं,
शायरीके लिए...
सिर्फ कलम लिखती,
तो आज हर दुकानदार ग़ालिब होता...!

One should fall in Love,
To become a Poet...
It it was only writting with Pen,
Every shopkeeper would have become a Poet...!

264 गजल सुना चाहनेवाला अकेला खड़ा शायरी


264

अकेला , Alone

मैं तो गजल सुनाके,
अकेला खड़ा रहा...
सब अपने अपने,
चाहनेवालोंमें खो गए…!

After singing a Poetry,
I was standing alone...
Everybody Lost,
In their own Love...!

263 सनम याद शायरी


263

याद, Remember

सनम...
तू याद रख या ना रख,
मेरे लिए तो,
तू ही याद हैं, ये याद रख...

My Love,
Weather you Remember me or Not,
Only one thing you should Remember,
That I Remember You...

262 सनम याद शायरी


262


Gaharai, Depth

लिखना हैं मुझे भी,
कुछ गहरासा...
जिसे कोई भी पढे...
पर समझ सिर्फ तुम सको...!!

I wish to Write something,
with a Deep Meaning...
No matter, whoever read it,
Only You will Understand it...!!

261 मोहब्बत राह परवाह शायरी


261

परवाह, Value

मोहब्बत,
तुझे पानेकी कोई राह नहीं...
तू तो उसे ही मिलेगी,
जिसे तेरी परवाह नहीं।

Oh Love,
There is no way to Acquire you...
You will meet those,
Who doesn't Value you...

16 June 2016

260 यार शराब महफ़िल कसम शायरी


260

कसम, Swear  

पीते थे शराब हम;
उसने छुड़ाई अपनी देकर कसम;
महफ़िलमें गए थे हम;
यारोंने पिलाई उसकी देकर कसम...

My Love Owe me a Swear,
Not to Drink Wine,
In the Concert,
Friends made me Drink,
With the Swear of my Love...

259 दिल कोने सवाल कमी शायरी


259

Kami, Flaw

आज भी एक सवाल छिपा हैं...
दिलके किसी कोनेमें...
की क्या कमी रह गई थी,
तेरा होनेमें...

Even today, There is a query,
In the corner of my Heart...
That What was the Flaw,
To become Yours...

258 अच्छा ख्वाब गली ताजमहल शायरी


258

Taj Mahal

ये तो अच्छा हैं की,
मेरे हर ख्वाब पुरे नहीं...
होते वरना ना जाने हर गलीमें कितेने,
ताजमहल होते......

You would have seen,
Taj Mahal in every Lane...
Its Better that my every Dream,
Of Love is not Fulfilled...

257 लफ्ज सिमट मोहब्बत टूट चाह दास्तान शायरी


257

दास्तान, Story

दो लफ्जोंमें सिमटी हैं,
मेरी मोहब्बतक़ी दास्तान...
उसे टूटक़र चाहा,
और चाहक़र टूट ग़ये...

The story of my love is,
Contained in two words...
I loved her with all my heart,
And I was shattered by loving her...