3 June 2019

4311 - 4315 तरस आँखे बेपनाह प्यार मोहब्बत तमन्ना ईमान इम्तिहान बरस शायरी


4311
उन्होंने कहां बहुत बोलते हो,
अब क्या बरस जाओगे...
हमने कहां,
चुप हो गए तो तुम तरस जाओगे...!

4312
"सामने ना हो तो तरसती हैं आँखे,
बिन तेरे बहुत बरसती हैं आँखे...
मेरे लिए ना सही इनके लिए जाओ,
क़्यूँकी तुमसे बेपनाह प्यार करती हैं आँखे..."

4313
उसकी मोहब्बत भी,
बादलोकी तरह निकली...
छायी मुझपर और,
बरस किसी औरपर गयी...
   
4314
तमन्ना हैं, इस बार बरस जाये,
ईमानकी बारिश...
लोगोंके ज़मीरपर,
धूल बहुत हैं.......

4315
जमीन जल चुकी हैं, आसमान बाकि हैं
सूखे कुए तेरा, इम्तिहान बाकि हैं
बरस जाना इस बार, वक्त पर हे मेघा
क्योंकि किसीका मकान गिरवी हैं,
तो किसीका लगान बाकि हैं

2 June 2019

4306 - 4310 बुँदे बादल याद जाम बरसात बहला आँखें चेहरे मेरे जुल्फ गरज बरस शायरी


4306
दो बुँदे क्या बरसी,
चार बादल क्या छा गये;
किसीको जाम,
तो किसीको वो याद गये...!

4307
तपिश और बढ़ गई,
इन चंद बूंदोंके बाद...
काले स्याह बादलने भी,
बस यूँ ही बहलाया मुझे...

4308
रहने दो अब कि,
तुम भी मुझे पढ़ ना सकोगे...
बरसातमें कागजकी तरह,
भीग गया हूँ.......

4309
हमारे शहर जाओ,
सदा बरसात रहती हैं... 
कभी बादल बरसते हैं,
कभी आँखें बरसतीं हैं.....

4310
चेहरेपे मेरे जुल्फोंको,
बिखराओ किसी दिन...
क्या रोज़ गरजते हो,
बरस जाओ किसी दिन...!

25 May 2019

4301 - 4305 ज़िन्दगी हथेली बात किस्मत दायरा दर्द काँटें निशान लकीर शायरी


4301
जरा और कसकर थाम,
मेरी हथेलीको...
अच्छा लगता हैं इन लकीरोंका,
लकीरोंसे बात करना...!

4302
जला दिया हाथकी,
उन लकीरोंको ही यारों...
रोज मुझसे कहां करती थी की,
वो तेरी किस्मतमें नहीं हैं...!

4303
दायरा, ज़िन्दगीके लिए,
हर बार बनाता हूँ;
लकीरे वहीं रहती हैं,
मैं खिसकता जाता हूँ...

4304
और भी बनती लकीरें,
दर्दकी शायद...
शुक्र हैं तेरा रब,
जो हाथ छोटासा दिया...!

4305
काँटोंके कुछ निशान भी थे,
मेरे पैरोंमें...
पर लोग सिर्फ मेरे हाथोंकी,
लकीरें देखते रहे...!

24 May 2019

4296 - 4300 ख़ास जख्मी काबू हथेली उल्फत जंजीर जुदा सफ़र निशान लकीर शायरी


4296
लकीरें तो हमारीभी,
बहुत ख़ास हैं...
तभी तो तू,
हमारे पास हैं...!

4297
जख्मी हथेलियोंका सबब,
ना पूछो क्या हैं...
एक लकीर खींची हैं,
तुम्हें पानेके खातिर.......!

4298
हाथकी लकीरें भी,
कितनी अजीब हैं...
हाथके अन्दर हैं,
पर काबूसे बाहर...!

4299
उल्फतकी जंजीरसे डर लगता हैं,
कुछ अपनी ही तकदीरसे डर लगता हैं;
जो जुदा करते हैं किसीको किसीसे...
हाथकी बस उसी लकीरसे डर लगता हैं...

4300
अजीबसी पहेलियाँ हैं,
मेरे हाथोंकी लकीरोंमें...
लिखा तो हैं सफ़र मगर,
मंज़िलका निशान नहीं...।

4291 - 4295 नजरअंदाज बेरूखी दर्द मेहमान नवाजी होंठ कारोबार इबादत इश्क़ शायरी


4291
इश्क़ हैं उनसे इसलिए,
नजरअंदाज नहीं किया कभी...
वरना बेरूखी उनसे कहीं,
बेहतर जानते हैं हम.......!

4292
माना की तेरे दरपे हम,
खुद चलकर आये थे  इश्क़...
लेकिन दर्द और सिर्फ दर्द,
ये कहाँ की मेहमान नवाजी हैं...?

4293
सूखेसे वो दो होंठ,
चायकी वो भरी प्याली...
इश्क़ देखना हैं,
तो कभी इन्हें टकराते देखिये...!

4294
घाटे और मुनाफेका,
बाज़ार नहीं...
इश्क़ एक इबादत हैं,
कारोबार नहीं.......!

4295
बहुत लाज़मी था,
उनका मग़रूर हो जाना...
इश्क़ नही इबादत उनकी,
कर बैठे थे हम.......

22 May 2019

4286 - 4290 ख्याल आदत इंतज़ार दर्द जुर्म कुबूल आँख लब जिस्म रूह हकीकत इबादत इश्क़ शायरी


4286
रहना यूँ तेरे ख्यालोमें,
ये मेरी आदतसी हैं...
कोई कहता हैं इश्क़,
कोई कहता हैं इबादतसी हैं...

4287
इंतज़ार करना ही पड़ता हैं जनाब...
इश्क़ कोई छोटी चीज़ नहीं होती.......!

4288
तैयार हैं तेरे इश्क़में,
हर दर्द सहनेको हम...
तू जुर्म तो कर,
मुझे अपना कुबूल करनेका...!

4289
शायरी उसीके लबोंपर,
सजती हैं यारों...
जिसकी आँखोंमें,
इश्क़ पलता  हैं...!

4290
जिस्मसे रूह तक,
जाए तो हकीकत हैं इश्क़;
और रूहसे रूह तक जाए,
तो इबादत हैं इश्क़.......!

21 May 2019

4281 - 4285 फितरत मोहब्बत हुनर जिंदगी बारिश रूह इश्क़ शायरी


4281
ना तेरा हैं,
ना मेरा हैं...
इश्क़ फितरतसे ही,
लुटेरा हैं.......!

4282
चलो मोहब्बत करनेका,
हुनर सीखाते हैं...
इश्क़ तुम शुरू करो,
निभाकर मैं दिखाता हूँ...!

4283
तेरे इश्क़ कि बूँद,
इसमे मिल गई थी...
इसलिए मैने जिंदगीकी,
सारी कड़वाहट पी ली...!

4284
कभी इश्क़ करना,
तो बारिशकी बूँदोंसा करना...
जो तनपे गिरें और,
अंदर तलक रूह भीगे...!

4285
उसके रूहकी वो छुअन...
और मेरा यूँ  पिघल जाना...
बस यहीं तो हैं इश्क़...!

20 May 2019

4276 - 4280 साझा गजब सजा जुर्म बरकत हासिल याद तड़प इश्क़ शायरी


4276
गर हो जाए इश्क़...
तो हमसे साझा कर लेना। 
कुछ हम रख लेंगे...
कुछ तुम रख लेना।।

4277
इश्क़से बचके रहो,
गजबका काजी हैं...
खुद ही देता हैं सजा,
जुर्म करवा - करवाके.....

4278
बङी बरकत हैं,
तेरे इश्क़में...
जबसे हुआ हैं,
बढता ही जा रहा हैं...!

4279
मालूम था, मालूम हैं की,
कुछ भी नहीं हासिल होगा...
लेकिन,
वो इश्क़ ही क्या जिसमें,
ख़ुदको तड़पाया ना जाये.....

4280
कितने दिन गुजर गए और तुमने...
याद तक ना किया...
मुझे नहीं पता था की,
इश्क़में छुट्टिया भी होती हैं.......!

4271 - 4275 आईना मजा दर्द हुस्न दवा वादा सनम लफ्ज नाम साँस सादगी एहसास तड़प इश्क़ शायरी


4271
आईना हो जाये मेरा इश्क़,
उसके हुस्नका;
क्या मजा हो दर्द गर,
खुद ही दवा देने लगे...!

4272
ये शायरीयाँ कुछ और नहीं,
बेइंतहा इश्क़ हैं...
तड़प सनमकी उठती हैं और,
दर्द लफ्जोमें उतर आता हैं...

4273
तेरे इश्क़में खुदको,
इस कदर भुला लिया...
कि किसीने मुझसे मेरा नाम पूछा,
मैने तेरा बता दिया.......!

4274
इतनी सादगीसे किया उसने,
इश्क़से इन्कार...
कि साँस भी ना रुकी,
और मौतका एहसास हो गया...!

4275
इश्क़ वो हैं,
जब मैं शाम होनेपर मिलनेका वादा करूं;
और वो दिनभर...
सूरजके होनेका अफसोस करे.......!

19 May 2019

4266 - 4270 वफ़ा नादाँ किताब आतिश फिरदौस जहन्नुम हाल इजहार इश्क़ शायरी


4266
चलो मान लिया,
नहीं आता हमे,
इजहार--इश्क़ करना...
पर शायरियोंको,
ना समझ सको...
इतने नादाँ तो तुम भी नहीं...!

4267
कुछ मुड़े - मुड़ेसे हैं,
किताब--इश्क़के पन्ने...
ये कौन हैं.......
जो हमारे बाद पढता हैं...!!!

4268
आतिश--इश्क़ वो जहन्नुम हैं,
जिसमें फिरदौसके नजारे हैं...

4269
इश्क़में जिसने भी,
बुरा हाल बना रखा हैं    
हीं कहता हैं अजी,
इश्कमें क्या रखा हैं ।।

4270
हम भी बिकने गए थे,
बाज़ार--इश्क़में फराज...
क्या पता था,
वफ़ा करने वालोको...
लोग खरीदा नहीं करते.......

18 May 2019

4261 - 4265 मोहब्बत अफवाह आशिक याद फर्क बद्तमीज बेहया बेदर्द बेखबर इश्क़ शायरी


4261
अफवाह थी कि,
मुझे इश्क़ हुआ हैं...
लोगोंने पूछ पूछकर,
आशिक बना दिया.......!

4262
'इश्क़ और मोहब्बत क्या हैं,
मुझे नहीं मालुम...
बस तुम्हारी याद आती हैं,
सीधीसी बात हैं.......!'

4263
"तुमसे" मिलने और,
"तुझमें" मिलनेका जो...
फर्क हैं ना...
वही "इश्क़" हैं.......!

4264
बद्तमीज, बेहया, बेदर्द, होता हैं...
सुन बेखबर...
इश्क़ फिर भी...
इश्क़ होता हैं.......!

4265
इश्क़में अगर,
खाक ना हुए...
तो क्या खाक,
इश्क़ किया तुमने.......?