7 April 2017

1195 दिल आफत बिखरे रख्खे फेंके वक्त गुज़र झुलस खत गुलाब खुशबु इत्र दराज़ शायरी


1195

महक, Fragrance

आफत हैं तेरे खतके,
बिखरे हुवे टुकड़े...
रख्खे भी नहीं जाते,
फेंके भी नहीं जाते
वक्त गुज़र गया झुलसके,
गुलाबकी पंखुडिंयोंको देखते,
पर उसके खुशबुकी महक,
आजभी दिलसे हीं उतरती,
किसी इत्रकी दराज़से......

There are troubles in your letter's,
Scattered pieces...
Are not even kept,
Can't even be thrown away...
Time passed by in a hurry,
Looking at rose petals,
But its sweet fragrance,
Even today it doesn't come to my heart,
From some perfume drawer...

1194 जिन्दगी इश्क ज़्यादा ग़म शायरी


1194

जिन्दगी, Life

आधेसे कुछ ज़्यादा हैं .......
पूरेसे कुछ कम.....
कुछ जिन्दगी...
कुछ ग़म …....
कुछ इश्क.....
कुछ हम…

There are a little more than half...
Something less than perfect...
Some life...
Some sorrow…..
Some love...
Some of me…

1193 धडकन खास बात दीदार बाजार साफ़ सुन शायरी


1193

धडकन, Heartbeat

धडकनोकी यहीं तो खास बात हैं...
उनका दीदार हो बस.......
भरे बाजारमें भी ,
साफ़ सुनाई पडती हैं…….

This is the special thing about Heartbeats...
Just have her sightings...
Even in a crowded market,
Can be heard clearly...

1192 जीवनका फैसला अनमोल लफ्ज अनमोल शायरी


1192

फैसला, Decision

उसके जीवनका हर फैसला,
मेरे लिए अनमोल था, क्योंकि...
उसने हर फैसलेमें सिर्फ एक ही लफ्ज कहां,
"जैसा तुम कहो ll"

Every decision of her life,
It was precious to me because...
She said only one word in every decision,
"As you say ll"

1191 जिन्दगी जरूरत नाम ख्वाहिश फ़कीर बादशाह अधुरी शायरी


1191

जरूरत, Need

जिन्दगी जरूरतोंका नाम हैं,
ख्वाहिशोंका नहीं...
जरूरत फ़कीरोंकी भी पूरी हो जाती हैं ;
ख्वाहिशों बादशाहोंकी भी अधुरी रह जाती हैं...!

Life is the name of needs,
Not of desires...
The needs of even a hermit are fulfilled;
Even the wishes of kings remain unfulfilled...!

4 April 2017

1190 प्यार दिल दोस्ती भरोसा तोड़ गुलाब जिन्दगी जरूरत नाम जोड़ टूट शायरी


1190

जोड़, Connect

प्यारमें कोई तो दिल तोड़ देता हैं...
दोस्तीमें कोई तो भरोसा तोड़ देता हैं...
जिन्दगी जीना तो कोई,
गुलाबसे सीखे.....
जो खुद टूटकर...
दो दिलोंको जोड़ देता हैं !!!

Someone breaks the heart in love...
Someone breaks the trust in friendship...
Someone has to live life,
Learn from Rose...
Which breaks itself...
Connects two hearts !!!

1189 मशवरा खूब खुश वजह शायरी


1189

मशवरा, Advice

मशवरा तो खूब देते हो,
"खुश रहा करो" ll
कभी कभी वजह भी,
बन जाया करो…!

You give a lot of advice,
"Be happy" ll
Sometimes a reason too,
Become for it…!

1188 मशवरा खूब खुश वजह शायरी


1188

मरते, Die

न दवा, न दुआ...
यह मोहब्बत हैं, मेरे यार l
इसमे भूलते नहीं...
रोजाना मरते हैं, हजार बार ll

No medicine, no blessings...
This is love, my friend l
Doesn't forget within this...
Die every day, thousand times ll

1187 पता मुसाफीर मशवरा शहर बीच रास्ते शायरी


1187

मुसाफीर, Traveler

हमे पता हैं,
तुम मुसाफीर कहीं औरके हो,
हमारा शहर तो,
युँही बीच रास्तेमें  गया था।

I know,
You are a traveler from somewhere else,
My0 city is,
Just like that had come midway.

1186 हकीक़त ख्वाब शिकायत मजाक इत्तेफाक याद सिद्दत शायरी


1186

इत्तेफाक, Coincidence

हकीक़त कहो, तो उनको ख्वाब लगता हैं ...
शिकायत करो, तो उनको मजाक लगता हैं
कितने सिद्दतसे उन्हें याद करते हैं हम......
और एक वो हैं… जिन्हें ये सब इत्तेफाक लगता हैं……

Being honest, it seems like a dream to her...
If I complain, she think it's a joke...
How fondly I remember her...
And she is one who finds all this to be a coincidence……

1185 अनदेखे धागे आजाद साथ शायरी


1185

आजाद, Free

अनदेखे धागेमें,
बांध गया कोई l
कि वो साथ भी नहीं और
हम आजाद भी नहीं ll

In the unseen thread,
Someone got tied up ll
That she is not even with me and
I am not even free ll

1184 जिंदगी सचमुच कबूल कमी शायरी


1184

कमी, Shortcommings

तू सचमुच जुड़ा हैं,
गर मेरी जिंदगीके साथ...
तो कबूल कर मुझको,
मेरी हर कमीके साथ !!!

you are really connected,
If, with my life...
So please accept me,
With all my shortcommings !!!

1183 अनदेखे धागे आजाद साथ शायरी


1183

तन्हाई, Loneliness

दिल तो करता हैं के मैं,
खरीद लूँ ये तेरी तन्हाई l
पर अफसोस मेरे पास खुद,
तन्हाईके सिवा कुछ नहीं . . . !

My heart is feeling like,
I shall buy this loneliness of yours.
But alas I have myself,
Nothing but loneliness. . . .

3 April 2017

1182 जल्दी खयाल चूमना जनाजा शायरी


1182

नाज़ा, Funeral

वाह् फ़राज़,
बड़ी ज़ल्दी खयाल आया हमारा,
बस भी करो अब चूमना...
उठने भी दो अब ज़नाज़ा मेरा......

Ooh Faraz,
I came to mind so early,
Just stop kissing me now...
Now let my funeral also raise...

1181 मुद्दतें शख्स बाहर अंदर दिख शायरी


1181

शख्स, Person

मुद्दतें हो गयी,
कोई शख्स तो अब ऐसा मिले, फ़राज़...
बाहरसे जो दिखता हो,
अंदर भी वैसा ही मिले !!!

It's been a long time,
At least find a person like this, Faraz...
Whatever is visible from outside,
Be the same from inside too !!!

1180 खफा देख मनाने अंदाज शायरी


1180

ख़फा, Upset

उससे ख़फा होक़रभी,
देख़ेंगे एक़ दिन, फ़राज़।
क़े उसक़े मनानेक़ा,
अंदाज़ क़ैसा हैं......

Being upset with her,
We will see one day, Faraz.
What's her style of
Convincing......

1179 वजह पूछ मौका अजनबी लहेजा बदल शायरी


1179

लहेजा, Tone

वजह पूछनेका तो,
मौका ही नहीं मिला, फ़राज़...
वो लहेजा बदलते गए और,
हम अजनबी होते गए......ll

To ask the reason,
Didn't get a chance, Faraz...
She kept changing her tone and,
I started becomming stranger...ll

1178 दिल इश्क़ आँख पलक गलत शायरी


1178

पलके, Eyelids

गलत सुना था की,
इश्क़ आँखोंसे होता हैं, फ़राज़...
दिल तो वो भी ले जाते हैं,
जो पलके तक नहीं उठाते......ll

I heard it wrong,
Love is through eyes, Faraz...
They also take away my heart,
Who don't even raise their eyelids...ll

1177 शक मुहब्बत नुकसान मालूम शायरी


1177

शक, Doubt

शक तो था मुहब्बतमें,
नुकसान ही होगा, फ़राज़।
पर सारा हमारा ही होगा,
ये मालूम न था......

There was doubt in love,
There will be loss, Faraz.
But it will all be mine,
Didn't knew this...

1176 मुहब्बत औकात तबाह दिन शायरी


1176

औकात, Status

औकात क्या हैं तेरी, ऐ फ़राज़...
चार दिनकी मुहब्बतभी,
तुझे तबाह कर देती हैं......

What is your status, O Faraz...
Four days of love too,
destroys you...

1 April 2017

1175 दिल दर्द नुमाईश बयाँ लोग टूट लफ्ज दास्तान समझ शायरी


1175

दास्तान, Story

कर अपने दर्द--दिलकी,
नुमाइश शायरीमें बयाँ, फ़राज़।
लोग और टूट जाते हैं,
हर लफ्जको अपनी दास्तान समझकर......

Don't spare your heart's pain,
narration in poetry, Faraz.
People become more broken,
Considering every word as their own story...

1174 रियाज सुबह शाम सच बोल अदा अजीज यार छिन शायरी


1174

रियाज, Practice

झूठ बोलनेका रियाज,
करता हूँ मैं सुबह शाम, फ़राज़।
सच बोलनेकी अदाने,
हमसे कई अजीज यार छिन लिए......

Practice of lying,
I do it morning and evening, Faraz.
Manner of speaking the truth,
Has taken away Many dear friends from me...

1173 दिल बिछड़ रूह बात शायरी


1173

रूह, Spirit

बिछड़ना हैं तो यूँ करो,
रूहसे निकल जाओ, फ़राज़ l
रही बात दिलकी,
तो उसे हम देख लेंगे......ll

If you want get separated, do like this,
Leave this Spirit, Faraz l
As far as heart is concerned,
I will see it...ll

1172 आँख आँसू भुला छोड़ शायरी


1172

आँसू, Tears

अब तेरी आँखोंमें,
ये आँसू किसलिए फ़राज़।
जब छोड़ ही दिया था,
तो भुला भी दिया होता......

Now in your eyes,
Why these tears Faraz?
When I had just left,
I would have forgotten it...

1171 सुन बदला बात आजमा लब चूम शायरी


1171

बदला, Revenge

सुना हैं तुम ले लेते हो,
बदला हर बातका फ़राज़।
आजमाएंगे कभी,
तेरे लबोंको चूमके......

I heard you take,
Revenge of every thing, Faraz
Will try it sometime,
By kissing your lips...

31 March 2017

1170 जीने यादें शायरी


1170

यादें, Memories

बस जीने ही तो,
नहीं देगी, फ़राज़।
और क्या कर लेगी,
तेरी यादें......

Just the living,
Will not give, Faraz.
What else will it do?
Your memories......

1169 दिल मतलब दिलासे दिमाग घूम शायरी


1169

मतलब, Meaningless

बिना मतलबके दिलासे भी,
नहीं मिलते यहाँ, मोहसिन।
लोग दिलमें भी,
दिमाग लिए घूमते हैं......

Even meaningless consolations,
Are not found here, Mohsin.
People even in the heart,
wander with brain...

1168 साँस टूट आम बात बदल मौत शायरी


1168

मौत, Death

साँसोंका टूट जाना तो,
आम बात हैं, मोहसिन।
जहाँ अपने बदल जाये,
उसे तो मौत कहते हैं......

If you lose your breath,
It's a common thing, Mohsin.
Where our own  changes,
It is called as death......

1167 बेकार अच्छा मुस्करा सीने तीर निशाना शायरी


1167

निशाना, Aim

सीनेपें तीर खाके भी,
अगर कोई मुस्करा दे, मोहसिन।
निशाना लाख अच्छा हो,
मगर बेकार हो जाता हैं......

Even with arrows in the chest,
If someone smiles, Mohsin.
The aim would be good.
But it becomes useless...

1166 ख्वाहिश दुआ गुनाह कायनात शायरी


1166

ख्वाहिश, Desire

तेरी ख्वाहिश कर ली तो,
कौनसा गुनाह कर लिया, मोहसिन।
लोग तो दुआओंमें,
पूरी कायनात माँग लिया करते हैं …….!

If I desire for you,
What crime have I committed, Mohsin?
People in prayers,
Demand the entire universe…!

30 March 2017

1165 चाँद किरदार दाग पास रोशनी बाँट शायरी


1165

किरदार, Character

चलो चाँदका किरदार,
अपना लेते हैं फ़राज़।
दाग अपने पास रखके,
रोशनी बाँट देते हैं…….

Let's Moon's character,
accepts it Faraz.
Keeping the stain with us,
Let's distribute the light...

1164 दिल समंदर सुन गहरा समाया सिवा शायरी


1164

गहरा, Deeper

सुना हैं दिल, समंदरसे भी...
गहरा होता हैं, फ़राज़।
फिर क्यूँ नहीं समाया,
कोई और उसके सिवा......

I have heard it, the heart...
Is deeper than Sea, Faraz.
Then why didn't accommodated in,
Anyone else but her......

1163 जरूरत यकीन पास कहने शायरी


1163

यकीन, Believe

अगर तुम्हे यकीन नहीं,
तो कहनेको कुछ नहीं मेरे पास, फ़राज़।
अगर तुम्हे यकीन हैं,
तो मुझे कुछ कहनेकी जरूरत ही नहीं......

If you don't believe,
So I have nothing to say, Faraz.
If you are sure,
So I don't need to say anything......

1162 जानता शख्स मुस्करा उदास शायरी


1162

उदास, Sad

कितना कुछ जानता होगा,
वो शख्स मेरे बारेमें, फ़राज़।
मेरे मुस्करानेपर भी जिसने पूछ लिया,
की तुम उदास क्यूँ हो......?

How much he must be knowing,
That person about me, Faraz.
The one who asked me, even after I smiled,
Why are you sad......?

1161 मौत कह नाराजगी ख़त्म बहुत बदल जिया शायरी


1161

नाराजगी, Sulkiness

अब मौतसे कह दो,
हमसे नाराजगी ख़त्म भी करें, फ़राज़।
वो बहुत बदल गए हैं,
जिनके लिए हम जिया करते थे......

Now tell death,
Stop sulkiness with me, Faraz.
She have changed a lot,
For whom I used to live......

29 March 2017

1160 ज़ख़्म इलाज कुरेदकर देख कह वक़्त शायरी


1160

इलाज, Treatment

करती हैं वो मेरे,
ज़ख़्मोंका इलाज, फ़राज़।
कुरेदकर देख लेती हैं रोज,
और कहती हैं, वक़्त लगेगा . . . . . . . !

She does that for me,
Treat wounds, Faraz.
She scrapes and checks every day,
And says, it will take time. . . . . . !

1159 ख्वाब देख पूछ बेखबर यादें सोने शायरी


1159

बेखबर, Unaware

वो मुझसे पूछती हैं,
ख्वाब किस किसके देखते हो, फ़राज़ l
बेखबर जानती ही नहीं,
यादें उसकी सोने कहाँ देती हैं. . . . . . .ll

She asks me,
Whose dreams do you see, Faraz?
Unaware doesn't even know,
Where do her memories let him sleep. . . . . .ll

1158 दिल जान मुहब्बत आलम साँस जरूरत जीने शायरी


1158

जरूरत, Need

ये दिल ही तो जानता हैं,
मेरी पाक मुहब्बतका आलम, फ़राज़।
के मुझे जीनेके लिए,
साँसोंकी नहीं, तेरी जरूरत हैं . . . . . . .

Only the heart knows,
World of my pure love, Faraz.
To let me live,
I don't need breath, I need you. . . . . .

1157 हुस्न पर्दे जरूरत शायरी


1157

होश, Sense

तेरे हुस्नको,
पर्देकी जरूरत ही क्या हैं, फ़राज़।
कौन रहता हैं होशमें,
तुझे देखनेके बाद . . . . . . .

For your beauties,
What is the need for a curtain, Faraz.
Who remains in senses?
After seeing you. . . . . .