8 September 2019

4701 - 4705 जिंदगी प्यार मुसीबत यार ज़माने आईना लफ्ज खुशियाँ अरमान परेशान पहचान शायरी


4701
भूलकर भी, मुसीबतमें,
पड़ना कभी...
खामखां अपने और परायोंकी
पहचान हो जाएगी...!

4702
यार तू साथ था तो,
ज़मानेमें चर्चे थे मेरे...!
तेरे जानेके बाद ना भी,
मुझसे मेरी पहचान पूछता हैं...!

4703
पहचानकी नुमाईश,
ज़रा कम करो...
जहाँ "मैं" लिखा हैं,
उसे "हम" करो...!

4704
खुशियाँ कम और अरमान बहुत हैं
जिसे भी देखो परेशान बहुत हैं ।।
करीबसे देखा तो निकला रेतका घर
मगर दूरसे इसकी शान बहुत हैं ।।
कहते हैं सचका कोई मुकाबला नहीं
मगर आज झूठकी पहचान बहुत हैं ।।
मुश्किलसे मिलता है शहरमें आदमी
यूँ तो कहनेको इन्सान बहुत हैं ।।

4705
कभी संभले तो कभी बिखरते नजर आये हम,
जिंदगीके हर मोड़पर खुदमें सिमटते आये हम !
यूँ तो जमाना कभी खरीद नहीं सकता हमें,
मगर प्यारके दो लफ्जोमें सदा बिकते आये हम !
हम खुद रुठ जाते हैं, और खुदको मनानेके साथ आपको भी मनाते हैं,
खुदा करे हम जैसी महबूबा किसीको ना मिले,
जो प्यारकी नोकझोकका मजा ही ले पाये...!
                                                                   भाग्यश्री

No comments:

Post a Comment