6 December 2019

5136 - 5140 दिल खिलौना नसीब जवाब रिश्ता फ़क़ीर खूबसूरत जिंदगी शायरी


5136
बचपन कितना खूबसूरत था,
तब खिलौनै जिंदगी थे...
आज जिंदगी खिलौना है.......!

5137
किसी ने पूछा,
कोई अपना छोड़कर,
चला जाये तो क्या करोगे ?
बहुत ही खूबसूरत जवाब,
अपना कभी छोडकर नहीं जाता,
और जो जाये वो अपना नहीं होता...!

5138
नसीब अच्छे हों तो,
खूबसूरती का कोई फायदा नहीं;
दिलों के शहनशाह अक्सर,
फ़क़ीर होते हैं.......

5139
किस्सों में,
और किस्तों में...
जिंदगीकी खूबसूरती है,
कुछ रिश्तोंमें.......!

5140
यूँ ही नहीं आती,
खूबसूरती रंगोली में...
अलग-अलग रंगो को,
"एक" होना पड़ता है.......!

5 December 2019

5131 - 5135 मोहब्बत मौसम बारिश खूबसूरत लिबास निगाहें लफ्ज अफसाने आँखे शायरी


5131
किसीने मुझसे कहा,
आपकी आँखे बड़ी खूबसूरत है...
मैने कहा बारिशके बाद अक्सर,
मौसम सुहाना हो जाता है.......!

5132
आपसे खूबसूरत तो,
नहीं ये नज़ारे लेकिन...
आप इन आँखों से निकलो,
तो मै जरा इन्हें भी देखूं.......

5133
खूबसूरती सूरतमें है,
लिबासमें है;
निगाहें जिसे चाहे,
उसे हसीन कर दें.......!

5134
कैसे लफ्जोंमें बयां करूँ मैं,
खूबसूरती तुम्हारी...         
सुंदरताका झरना भी तुम हो,
मोहब्बतका दरिया भी तुम हो...!

5135
कौन कहता है की खूबसूरती...
उम्रकी मोहताज है;
हमने आज भी पुराने पन्नो पर,
नए अफसाने लिखे देखे है.......!

3 December 2019

5126 - 5130 होठ लब खत मोड़ तन्हा आँखे सवाल जवाब शायरी


5126
मेरे सारे सवाल,
होठोपर ही रह जाते हैं...
और तुम सारे जवाब,
आँखोसे दे जाती हो...!

5127
जवाब तो बहोत थे,
मेरे लबोंपे लेकीन...
काश के उनके होंठोपे भी,
कोई सवाल होता.......

5128
लिफाफेमें,
मेरे ही खतके टुकड़े थे;
और मुझे लगा कि...
जवाब आया है.......

5129
बस यही सोच कर,
किसी और का हाथ नहीं थामा मैंने...
किसी मोड़पर तु तन्हा मिल गयी,
तो क्या जवाब दूँगा.......

5130
नशेमें आने दे वक्त...
होश में रहकर,
तेरे सब जवाब...
नहीं दे सकतामैं.......

2 December 2019

5121 - 5125 मोहब्बत खबर नजारे आँखे हाल सज़ा रिश्ते शर्त फ़क़ीर बेहतर शायरी


5121
तुझे शायद खबर नहीं,
मेरे बेइन्तहा मोहब्बत की...
अब बेहतर भी यहीं है की,
तु बेखबर ही रहे.......!

5122
तुमसे बेहतर तो नहीं है,
ये नजारे...
तुम जरा आँखसे निकलो,
तो इन्हें भी देखुँ.......!

5123
तुझे तेरे हालपर छोड़ दिया...
इससे बेहतर तेरी सज़ा क्या होगी.......

5124
हमेशा समझोता करना सीखो,
क्यूंकि थोडासा झुक जाना,
किसी रिश्तेका हमेशाके लिए,
टूट जानेसे बेहतर है ll

5125
दूसरेकी शर्तोंका,
सुलतान बननेसे बेहतर है;
अपनी ही मौजका,
फ़क़ीर बने रहना.......

1 December 2019

5116 - 5120 ज़िंन्दगी इरादे आँखे दुवा दस्तक आवाज़ दु:ख खुशी शायरी


5116
ज़िंन्दगी,
तू खेलती बहुत है खुशियों से...
हम भी इरादेके पक्के हैं,
मुस्कुराना नहीं छोडेंगे...!

5117
आँख खुलते ही,
याद जाता हैं तेरा चेहरा...
दिनकी ये पहली खुशी भी,
कमाल होती है.......!

5118
जो लोग दुसरोंको,
अपनी दुवाओंमे शामिल करते है...
खुशीयाँ सबसे पहले,
उनके दरवाजेपर दस्तक देती है...!

5119
बहुत खास होते हैं वो लोग,
जो आपकी आवाज़से...
आपकी खुशी और दु:खका,
अंदाज़ा लगा लेते हैं.......!

5120
कल खुशी मिली थी...
जल्दीमॆं थी,
रूकी नही.......
                      गुलजार

5111 - 5115 वक्त याद जज़्बात इनकार ताल्लुक तबाही आँसू आँख शायरी


5111
इनकार कर दिया आँसूओंने,
आँखमें आनेसे...
क्यूँ गिराते हो हमे,
एक गिरे हुए शख्सकी खातिर...

5112
बहुत अन्दर तक,
तबाही मचाता है...
वो आँसू...
जो आँखसे बह नहीं पाता...


5113
कब तक बहाना बनाते रहें,
आँखमें कचरा चले जानेका...
ले आज सरेआम कहते हैं,
तुझे याद करके रोते हैं.......!

5114
कमी तो होनी ही है,
पानीकी, शहरमें...
किसीकी आँखमें बचा है,
किसीके जज़्बातमें...

5115
वक्तकी धुंधमें हरदम,
छुप जाते हैं ताल्लुक...
बहुत दिनों तक किसीकी,
आँखसे ओझल ना रहिये...

30 November 2019

5106 - 5110 जिंदगी ख़्याल रिश्ता तस्वीर अंदाज़ लफ्ज बेइंतहा मोहब्बत नाराज परवाह शायरी


5106
एक परवाह ही बताती है कि,
ख़्याल कितना है;
वरना कोई तराजू नहीं होता,
रिश्तोमें.......

5107
हम भी मुस्कुराते थे कभी,
बेपरवाह अंदाज़में...
देखा है खुदको आज,
एक पुरानी तस्वीरमें...!

5108
मेरे लफ्जोंको,
वो तासीर दे, खुदा...
लोग वाह-वाह ना करें,
पर परवाह करे.......

5109
उजड़ जाते हैं,
सिरसे पाँव तक वो लोग;
जो किसी बेपरवाहसे,
बेइंतहा मोहब्बत करते हैं...

5110
उनसे क्या नाराजगी रखना जिंदगी...
जिन्हें तुम्हारी परवाह तक भी नहीं.......

29 November 2019

5101 - 5105 मोहब्बत हिफाज़त सबूत जरूरत इजहार आँख नजर बयान लफ्ज परवाह इस्तेमाल शायरी


5101
ढूंढना ही है तो,
परवाह करने वालोंको ढूंढ़िये...
इस्तेमाल करने वाले तो ख़ुद ही,
आपको ढूंढ लेंगे.......!

5102
लफ्ज़ोंका इस्तेमाल,
हिफाज़तसे करिये...
ये परवरिशका,
बेहतरीन सबूत होते हैं...!

5103
जरूरतसे ज्यादा,
अच्छे बनोगे तो...
जरूरतसे ज्यादा,
इस्तेमाल किये जाओगे...!

5104
इजहार--मुहब्बतमें यूँ...
लफ्जो का इस्तेमाल ना कर;
मै आँखोंसे सुन लूंगा...
तू नजरोंसे बयान तो कर !!!

5105
इंसान भी कमाल करते हैं,
इतने सारे यंत्र बना लिए...
फिर भी,
एक दूसरेका इस्तेमाल करते हैं...

27 November 2019

5096 - 5100 याद सपने तरीके ठोकर आँसू दहलीज़ चोंट ठोकर मरहम शायरी


5096
सपने उन्हें आते होंगे,
हमे तो बस...
याद आती है.......!

5097
आँखोंकी दहलीज़पे आके,
सपना बोला आँसूसे...
घर तो आख़िर घर होता है,
तुम रह लो या मैं रह लूँ.......

5098
वो सपना देखो जो टूट जाये,
वो हाथ थामो जो छूट जाये;
मत आने दो किसीको करीब इतना,
कि उसके दूर जानेसे इंसान खुदसे रूठ जाये...

5099
यदि सपने सच नहीं हो,
तो तरीके बदलो;
सिद्धान्त नहीं l
पेड़ हमेशा पत्तियाँ बदलते हैं,
जड़ें नहीं ll

5100
तकदीर,
तेरे पैरोंको मरहम लगा दूँ...
कुछ चोंटे
तूझे भी आयी होंगी,
मेरे सपनोंको
ठोकर मारते मारते.......

26 November 2019

5091 - 5095 जिदंगी उम्र हमसफ़र नाराज सुख दुनिया रिश्ता शायरी


5091
जिदंगीमें कभी भी किसीको,
बेकार मत समझना, क्यो क़ि...
बंद पडी घडी भी दिनमें,
दो बार सही समय बताती है...!

5092
पसीना उम्रभरका,
उसकी गोदमें सूख जायेगा...
हमसफ़र क्या चीज है,
ये बुढ़ापेमें समझ आयेगा...!

5093
हमें कहाँ मालूम था कि,
सुख और उम्रकी आपसमें बनती नहीं...
कड़ी महेनतके बाद सुखको घर ले आये,
तो उम्र नाराज होकर चली गई.......

5094
दुनियाका रवैया भी बडा अजीब है l 
मरे हुए इँसानको कन्धां देना,
पुण्य समझती है;
और जिन्दा आदमीको,
सहारा देनेसे कतराती है.......ll

5095
इस कदर जो,
आपको हँसा रहा हूँ मैं...
समझना कोई,
रिश्ता बना रहा हूँ मैं...
स्वार्थ है मेरा,
और स्वार्थी हूँ मैं...
बस अपनी अर्थीके पीछे,
चलने वालोकी...
तादात बढ़ा रहा हूँ मैं.......!

25 November 2019

5086 - 5090 जिन्दगी मुश्किल उम्र कमजोर इन्सानियत समझ शायरी


5086
क़ाश,
समझना...
समझाने जितना,
आसान होता.......

5087
जिन्दगीको समझना बहुत मुश्किल हैं;
कोई सपनोंकी खातिर अपनोंसे दूर रहता हैं,
और कोई अपनोंके खातिर सपनोंसे दूर.......

5088
शीशेकी तरह,
आर पार हूँ...
फिर भी,
अपनोंकी समझसे बाहर हूँ...!

5089
ऐसा लगता है,
बड़ा मुश्किल सवाल था 'मैं'...
तभी तो उम्रभर मुझे,
कोई भी समझ नहीं पाया.......!

5090
मैं झुक गया तो,
आप कमजोर समझ बैठे...
मैं तो इन्सानियत निभा रहा था,
आप खुदको ईश्वर समझ बैठे...!