11 December 2025

10131 - 10135 अतीत पन्ने दौर कहानी हँस खेल यादें प्यारी सुहानी जमाना नयन बिंदी चाँद मन मीठा चूम पुरानी तस्वीर शायरी


10131
अतीतके पन्ने खोले,
पुरानी तस्वीर हमारी...
कैसे बदला दौर सारा,
कहती कहानी सारी...!

10132
मैं भी कभी हँसता खेलता था,
कल एक पुरानी तस्वीरमें देखा खुदको !!

10133
कैसा जमाना था,
वो यादें सुहानी सब प्यारी...
नयनोमें उतर आती,
पुरानी तस्वीर हमारी ll

10134
एक पुरानी तस्वीर,
जिसमे तुमने बिंदी लगाई हैं...!
मैं अक्सर उसे रातमें,
चाँद समझके देख लेता हूँ...!!!

10135
जब मन करता हैं,
रातमें मीठा खानेका,
हम चुपकेसे उठकर,
तेरी तस्वीर चूम लेते हैं !

10 December 2025

10126 - 10130 इश्क चेहरा पुरानी मिसरे हफ़्ता नज़्में हँस चाँद आकाश चूम बूँद अश़्क शीशे फैल तस्वीर शायरी

 
10126
बरसों बाद दिखा चेहरा,
तो समझे हम;
कैसे इक तस्वीर,
पुरानी होती हैं ll
                                  श्रीयांश काबिज़

10127
अब तो इक मिसरेको लेकर,
हफ़्तों बैठे रहते हैं l
पहले तेरी इक तस्वीरपें,
दो नज़्में हो जाती थीं ll
सिद्धार्थ साज़

10128
घर भरा होता हैं,
पर एक कमी होती हैं...
एक तस्वीर बहुत,
हँसती हुई होती हैं ll
                               ऋषभ शर्मा

10129
उस चाँदको भी इश्क होता होगा,
ज़ब मैं भी खुले आकाशमें,
उसीको देखकर,
तस्वीर उसकी चूमता था ll
अंकित यादव

10130
इक बूँद मेरे अश़्ककी,
शीशेपें गिर गई;
वो फैलती गई और,
तेरी तस्वीर बन गई........

9 December 2025

10121 - 10125 बटुआ बरकत दिन बाद साथ बदनज़र कुँवारी तस्वीर शायरी


10121
मेरा बटुआ नहीं होता हैं खाली...
तेरी तस्वीरकी बरकत रही माँ !
                                            सत्य प्रकाश सोनी

10122
तुम्हें वो मिल नहीं पाईं,
उन्हें तुम मिल नहीं पाए...
कन्हैया साथमें क्यों फिर,
सदा तस्वीर दिखती हैं...
अनमोल मिश्रा

10123
देखकर उसको दिन गुज़रते हैं;
एक तस्वीर जिसमें साथ हैं हम...
                                                 गोपेश "तन्हा"

10124
भेज देता हूँ मगर,
पहले बता दूँ तुझको...
मुझसे मिलता नहीं कोई,
मिरी तस्वीरके बाद...!!!
उमैर नजमी

10125
बदनज़रसे कभी नहीं देखा,
तेरी तस्वीर भी कुँवारी हैं...
                                            भावेश पाठक

8 December 2025

10116 - 10120 प्यार टूटे फूटे ख़्वाब ताबीर लफ्ज़ हंस चुपके आँखों सूरत हाथ लगा आज़मा तस्वीर शायरी

 
10116
अपने टूटे फूटे ख़्वाबोंकी,
ताबीर बनाता हूँ;
मैं बिखरे लफ्ज़ोंसे,
काग़ज़पर तस्वीर बनाता हूँ ll

10117
जब आँखोंमें लगाता हूँ,
तो चुपके-चुपके हंस-हंसकर...
तेरी तस्वीर भी कहती ,
सूरत ऐसी होती है !
                                             दाग़ देहलवी

10118
मेरी इक तस्वीर देखी तुमने,
पलभर प्यारसे...
और वो तस्वीर उस पल,
और प्यारी हो गई...!

10119
एक तस्वीर बनाऊंगा तेरी...
और फ़िर हाथ लगाऊंगा तुझे...!

10120
इस तरहसे न आज़माओ मुझे,
उसकी तस्वीर मत दिखाओ मुझे...

                                        अली ज़ारयून

7 December 2025

10111 - 10115 मोहब्बत तन्हा आँख मुसीबत साथ खत सूखे फूल उदास निशानि जुनूँ अक़्ल चाह तस्वीर शायरी

 
10111
यार तस्वीरमें तन्हा हूँ,
मगर लोग मिले;
कई तस्वीरसे पहले,
कई तस्वीरके बाद...
                             उमैर नजमी

10112
देरतक आँख,
मुसीबतमें पड़ी रहती हैं...
तुम चले जाते हो,
तस्वीर बनी रहती हैं...
फौज़िया रबाब

10113
जिस शख़्ससे शदीद,
मोहब्बत हो तुमको...
वो तस्वीरमें दिखाया गया हो,
किसीके साथ......
                                             मुईद मिर्ज़ा

10114
उसकी तस्वीर,
बंद आँखोसे,
पहले बनती थी,
अब नहीं बनती ll
विशाल बाग

10115
वो तेरे खत, तेरी तस्वीर और सूखे फूल,
उदास करती हैं मुझको निशानियाँ तेरी;
इक बार तुझे अक़्लने चाहा था भुलाना,
सौ बार जुनूँने तिरी तस्वीर दिखा दी ll
                                            माहिर-उल क़ादरी

6 December 2025

10106 - 10110 आँसु बेबसी दास्ताँ दर्द अशआर माँग ग़मग़ीन सूरत बना बता क़मरे उदासी क़यामत तस्वीर शायरी


10106
आँसुओंसे लिख रहे हैं,
बेबसीक़ी दास्ताँ...
लग रहा हैं,
दर्दक़ी तस्वीर बन जाएँगे हम ll

                                    अज़्म शकरी

10107
मेरे अशआर पढ़नेवाले लोग,
तेरी तस्वीर माँग बैठे हैं...
शादाब जावेद

10108
इक़ बनानी थी,
उसे ग़मग़ीन सूरत...
वो बनाता ही गया,
तस्वीर मेरी......

                दिलीप कुमार

10109
तेरी तस्वीर अगर बनाते हम...
तेरे बारेमें क्या बताते हम ll
ताजदीद कैसर

10110
मेरे क़मरेमें उदासी हैं,
क़यामतक़ी मगर,
एक़ तस्वीर पुरानीसी,
हँसा क़रती हैं ll

                     अब्बास क़मर

5 December 2025

10101 - 10105 दिल मोड़ मज़बूरी गरीबी हँसी रोटी हुकूमत फ़र्क़ अक्स-ए-मुकम्मल जुदा पर्दे फिजूलखर्ची तस्वीर शायरी


10101
वो रोए तो बहुत पर मुझसे मुँह मोड़कर रोए,
कोई मज़बूरी होगी जो दिल तोड़कर रोए,
मेरे सामने कर दिए मेरी तस्वीरके टुकड़े,
पता चला मेरे पीछे वो उन्हें जोड़कर रोए…

10102
गरीबी की क्या खूब,
हँसी उड़ाई जाती हैं,
एक रोटी देकर,
सौ तस्वीर खिंचाई जाती हैं…

10103
अगर हुकूमत तुम्हारी तस्वीर,
छाप दे नोटपर मेरी दोस्त...
तो देखना तुम कि लोग,
बिल्कुल फिजूलखर्ची नहीं करेंगे...
                                     रहमान फ़ारिस

10104
फ़र्क़ इतना हैं कि,
तू पर्देमें और मैं बे-हिजाब...
वर्ना मैं अक्स-ए-मुकम्मल हूँ,
तिरी तस्वीरका...
असद भोपाली

10105
तू कभी मुझसे मिला तस्वीर मेरी,
देख फिर कोई जुदा तस्वीर मेरी ll
                                                   दिलीप कुमार

4 December 2025

10096 - 10100 दिल मुस्कान आँखें जुआ सूरत गुमान बारिश बूँद झलक चाहत नाज़-ओ-नियाज़ खंजर तस्वीर शायरी


10096
तस्वीरकी मुस्कान,
अब भी वही हैं,
बस देखनेवालीआँखें,
बूढ़ी हो गई हैं…

10097
बने हुए हैं वो महफ़िलमें,
सूरत-ए-तस्वीर,
हरएकको ये गुमान हैं,
कि इधरको देखते हैं।

10098
बारिशकी बूँदोंमें झलकती हैं,
तस्वीर उनकी,
और हम उनसे मिलनेकी चाहतमें,
भीग जाते हैं…

10099
तेरी सूरत देखकर,
हज़ारोंने दिल हारे हैं,
कौन कहता हैं,
तस्वीरें जुआ नहीं खेलती…

10100
तस्वीर 
हैं खिंची हुई,
नाज़-ओ-नियाज़की,
मैं सर झुकाए और,
वो खंजर लिए हुए।

3 December 2025

10091 - 10095 सच झूठ पल अधूरे हँसी आँखें उदास दीवार गूंज वक़्त खामोशी तस्वीर शायरी

 
10091
तस्वीरें झूठ नहीं बोलतीं,
पर सचको भी कहां,
बयाँ कर पाती हैं…

10092
तस्वीरें बस रंग नहीं होतीं,
वो पल होते हैं,
जो लौटकर नहीं आते…

10093
तस्वीरमें भी,
कुछ रंग अधूरे हैं,
वो हँसी हैं पर,
आँखें अब भी उदास हैं…

10094
दीवार पर टंगी हैं,
तेरी तस्वीर,
पर वो आवाज़ें कहाँ,
जो कमरेमें गूंजती थीं…

10095
तस्वीरें कभी,
झूठ नहीं बोलतीं,
बस वक़्तकी खामोशी,
याँ करती हैं…

2 December 2025

10086 - 10090 मोहब्बत तौबा रौशनी साया नीयत चेहरे अदा अंदाज़ हिस्सा हाथ आँसु तस्वीर शायरी

 
10086
सोचता हूँ तेरी,
तस्वीर दिखा दूँ उसको;
रौशनीने कभी,
साया नहीं देखा अपना

                        इक़बाल अशहर

10087
आज फिर की थी,
मैने मोहब्बतसे तौबा,
आज फिर तेरी तस्वीर देखकर,
नीयत बदल गई !

10088
कुछ ऐसा अंदाज़ हैं,
उनकी हर अदामें,
के तस्वीर भी देखूँ तो,
खुशी आ जाती हैं चेहरेपें.!!!

10089
उस तस्वीरका एक हिस्सा,
खो गया मुझसे,
जिस तस्वीरमें,
तेरा हाथ था मेरे हाथमें !

10090
सुनो मुझे अपनी,
दूसरी तस्वीर दे दो,
पुरानी आँसुओंसे,
धुल गई हैं..!!

1 December 2025

10081 - 10085 रात मुसव्विर आँख थकन झाँक हुस्न-ए-ख़त मुतअज्जिब ख़त अलमारी आवाज़ सिलवट निगाह तस्वीर शायरी

 
10081
लगता हैं कई,
रातोंका जागा था मुसव्विर...
तस्वीरकी आँखोंसे,
थकन झाँक रही हैं...

10082
हुस्न-ए-ख़तसे मिरे,
इतना मुतअज्जिब क्यों हैं...
ख़त लिखा हैं,
अलमारीमें तस्वीरें रखता हूँ,
अब बचपन और बुढ़ापा एक हुए ll
ख़्तर होशियारपुरी

10083
जिसकी आवाज़में सिलवट हो,
निगाहोंमें शिकन...
ऐसी तस्वीरके टुकड़े,
नहीं जोड़े जाते......
                                  गुलज़ार

10084
तस्वीर मैने मांगी थी,
शोखी तो देखिए...
इक फूल उसने भेज दिया हैं,
गुलाबका...!
अन्दलीब शादानी

10085
क्या जुदाईका असर हैं,
कि शबे तन्हाई...
तेरी तस्वीरसे मिलती नहीं,
सूरत मेरी......

                                    दाग़ देहलवी

30 November 2025

10076 - 10080 कमबख़्त दश्त-ए-तमन्ना दरिया सफ़र अक्स सूरत आईना खिड़की बारिश बिजली बादल तस्वीर शायरी

 
10076
कहीं ऐसा न हो,
कमबख़्तमें जान आ जाए...
इसलिए हाथमें,
लेते मिरी तस्वीर नहीं......

                            मुबारक अज़ीमाबादी

10077
शहर हो दश्त-ए-तमन्ना हो,
कि दरियाका सफ़र...
तेरी तस्वीरको,
सीनेसे लगा रक्खा हैं......
अज़ीज़ुर्रहमान शहीद फ़तेहपुरी

10078
देखना पड़ती हैं ख़ुद ही,
अक्सकी सूरत-गरी ;
आईना कैसे बताए,
आईनेमें कौन हैं......

                          अफ़ज़ल गौहर राव

10079
आज तो ऐसे बिजली चमकी,
बारिश आई, खिड़की भीगी...
जैसे बादल खींच रहा हो,
मेरे अश्कोंकी तस्वीरें......
मुकेश आलम

10080
सूरत-ए-वस्ल निकलती,
किसी तदबीरके साथ...
मेरी तस्वीर ही खिंचती,
तिरी तस्वीरके साथ......

29 November 2025

10071 - 10075 प्यार रंग ख़्वाब मुकम्मल अधूरी अयादत ख़ुशबू गिरफ़्त-ए-अक्स वादे क़ाबिल आँखें तस्वीर शायरी


10071
वो अयादतको तो आया था,
मगर जाते हुए...
अपनी तस्वीरेंभी कमरेसे,
उठाकर ले गया ll

                              अर्श सिद्दीक़ी


10072
प्यार गया तो कैसे मिलते रंगसे रंग,
और ख़्वाबसे ख़्वाब l
एक मुकम्मल घरके अंदर,
हर तस्वीर अधूरी थी...ll
ग़ुलाम मोहम्मद क़ासिर

10073
ख़ुशबू गिरफ़्त-ए-अक्समें लाया,
और उसके बाद...
मैं देखता रहा,
तिरी तस्वीर थक गई !

                                         ग़ुलाम मोहम्मद क़ासिर

10074
तिरी तस्वीर तो,
वादेके दिन खिंचनेके क़ाबिल हैं l
कि शर्माई हुई आँखें हैं,
घबराया हुआ दिल हैं ll
नज़ीर इलाहाबादी


10075
रोज़ हैं दर्द-ए-मोहब्बतका,
निराला अंदाज़...
रोज़ दिलमें तिरी तस्वीर,
बदल जाती हैं ll

                                        फ़ानी बदायुनी

28 November 2025

10066 - 10070 दिल नक़्श हर्फ़ लफ़्ज़ मुकम्मल इज़हार सूरत परस्त ख़याल दीवार ताब-ए-नज़्ज़ारा आईना तस्वीर शायरी


10066
हर्फ़को लफ़्ज़ न कर,
लफ़्ज़को इज़हार न दे l
कोई तस्वीर मुकम्मल न बना,
उसके लिए...
                           मोहम्मद अहमद रम्ज़

10067
सूरत छुपाईए,
किसी सूरत-परस्तसे ;
हम दिलमें नक़्श,
आपकी तस्वीर कर चुके ll
अनवर देहलवी

10068
आता था जिसको देखके,
तस्वीरका ख़याल...
अब तो वो कील भी,
मिरी दीवारमें नहीं......
                               ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

10069
ताब-ए-नज़्ज़ारा नहीं,
आईना क्या देखने दूँ..
और बन जाएँगे तस्वीर,
जो हैराँ होंगे...!
मोमिन ख़ाँ मोमिन

10070
कल तेरी तस्वीर,
मुकम्मल की मैने ;
फ़ौरन उसपर,
तितली आकर बैठ गई !!!
                             इरशाद ख़ान सिकंदर

27 November 2025

10061 - 10065 मोहब्बत शौक़ दिल लहू रंग हया ताज़ा ख़याली रुख़ ग़म-ए-जानाँ नक़्श तस्वीर शायरी

 
10061
इक मोहब्बतकी,
ये तस्वीर हैं दो रंगोंमें...
शौक़ सब मेरा हैं और,
सारी हया उसकी हैं...ll
                                जावेद अख़्तर

10062
मैं लाख इसे ताज़ा रखूँ,
दिलके लहूसे...
लेकिन तिरी तस्वीर,
ख़याली ही रहेगी ll
ज़ेब ग़ौरी

10063
हम हैं उसके,
ख़यालकी तस्वीर...
जिसकी तस्वीर हैं,
ख़याल अपना...
                        फ़ानी बदायुनी

10064
कह रही हैं,
ये तिरी तस्वीर भी;
मैं किसीसे,
बोलनेवाली नहीं...
नूह नारवी

10065
तस्वीरके दो रुख़ हैं,
जाँ और ग़म-ए-जानाँ...
इक नक़्श छुपाना हैं,
इक नक़्श दिखाना हैं......
                          जिगर मुरादाबादी

26 November 2025

10056 - 10060 दिल तबीअत मुश्किल चित्राधार चेहरे पुराने काग़ज़ साथ ख़ामोशी आवाज़ रौशनी तस्वीर

 
10056
जिससे ये तबीअत,
बड़ी मुश्किलसे लगी थी;
देखा तो वो तस्वीर,
हर इक दिलसे लगी थी...
                           अहमद फ़राज़

10057
रफ़्ता रफ़्ता सब तस्वीरें,
धुँदली होने लगती हैं l
कितने चेहरे,
एक पुराने चित्राधारमें मर जाते हैं ll
ख़ुशबीर सिंह शाद

10058
मुद्दतों बाद उठाए थे,
पुराने काग़ज़...
साथ तेरे मिरी,
तस्वीर निकल आई हैं!
                           साबिर दत्त

10059
रंग दरकार थे,
हमको तिरी ख़ामोशीके...
एक आवाज़की,
तस्वीर बनानी थी हमें ...
नाज़िर वहीद

10060
सोचता हूँ तिरी तस्वीर,
दिखा दूँ उसको...
रौशनीने कभी साया,
नहीं देखा अपना......
                    इक़बाल अशहर

25 November 2025

10051 - 10055 दिल सज़ा सूरत परस्त नक़्श मर्ज़ी नज़र औराक़-ए-मुसव्वर शक्ल हद तस्वीर शायरी

 
10051
सूरत छुपाइए,
किसी सूरत-परस्तसे...
हम दिलमें नक़्श,
आपकी तस्वीर कर चुके...!
                                     अनवर देहलवी

10052
उनको ये लिखकर 'शकील'
आपकी मर्ज़ी हैं,
चाहे जिस नज़रसे देखिए…
शकील बदायूनी

10053
दिल्लीके न थे कूच्चे,
औराक़-ए-मुसव्वर थे l
जो शक्ल नज़र आई,
तस्वीर नज़र आई ll

                     मीर तक़ी मीर

10054
कुछ तो इस दिलको सज़ा दी जाए,
उसकी तस्वीर हटा दी जाए ll
मोहम्मद अल्वी

10055
मैने भी देखनेकी हद कर दी,
वो भी तस्वीरसे निकल आया l

                                    शहपर रसूल

24 November 2025

10046 - 10050 नज़र अच्छे रंग ख़ुश्बू मौसम बहाना चेहरा पुराना दीवार ताजमहल उदास मुस्कुरा तस्वीर शायरी

 
10046
बहुतसे लोग हैं,
तस्वीरमें अच्छे बहुत अच्छे...
तेरे चेहरेपें ही मेरी नज़र,
हरदम ठहरती हैं...!
                                       उमेश मौर्य


10047
रंग ख़ुश्बू और मौसमका,
बहाना हो गया…
अपनी ही तस्वीरमें,
चेहरा पुराना हो गया ll
खालिद गनी

10048
एक कमी थी ताजमहलमें,
मैने तिरी तस्वीर लगा दी !

                                         कैफ़ भोपाली
 
10049
जो चुप-चाप रहती थी दीवारपर,
वो तस्वीर बातें बनाने लगी…!
आदिल मंसूरी
 
10050
मुझको अक्सर उदास करती हैं,
एक तस्वीर मुस्कुराती हुई…!

                                           विकास शर्मा राज़

23 November 2025

10041 - 10045 दिल ज़िंदगी आईने यार झुका गुफ़्तुगू पसंद रूठ रंग ख़मोशी ग़ौर तस्वीर शायरी

 
10041
दिलके आईनेमें हैं तस्वीर-ए-यार,
जब ज़रा गर्दन झुकाई देख ली...
                                लाला मौजी राम मौजी

10042
चुप-चाप सुनती रहती हैं,
पहरों शब-ए-फ़िराक़ ;
तस्वीर-ए-यारको हैं,
मिरी गुफ़्तुगू पसंद l
दाग़ देहलवी

10043
ज़िंदगीभरके लिए रूठके जानेवाले,
मैं अभी तक तिरी तस्वीर लिए बैठा हूँ...
                                           क़ैसर-उल जाफ़री

10044
आपने तस्वीर भेजी,
मैने देखी ग़ौरसे ;
हर अदा अच्छी,
ख़मोशीकी अदा अच्छी नहीं...
जलील मानिकपूरी

10045
अपने जैसी कोई तस्वीर बनानी थी मुझे,
मिरे अंदरसे सभी रंग तुम्हारे निकले...!
                                                सालिम सलीम

22 November 2025

10036 - 10040 चेहरा छुप खोई कठोर जिस्म फ़ुर्क़त रंग साख़्ता पहरा तस्वीर शायरी

 
10036
कि मैं देख लूँ,
खोया हुआ चेहरा अपना...
मुझसे छुपकर,
मिरी तस्वीर बनाने वाले...!
                                            अख़्तर सईद ख़ान
 
10037
पहले तो तस्वीर बनाती हूँ तेरी,
फिर तेरी तस्वीरमें खोई रहती हूँ !
रेशमा ज़ैदी


10038
गरमा सकीं चाहतें,
तेरा कठोर जिस्म l
हर इक जलके बुझ गई,
तस्वीर संगमें...ll

                                       मुसव्विर सब्ज़वारी
 
10039
चार-सू फैला हैं,
अब तो एक बस फ़ुर्क़तका रंग ;
अब तलक यक-रंग तस्वीर-ए-जहाँ,
ऐसी न थी ll
अमित गोस्वामी
 
10040
बे-साख़्ता पहरों ही,
कहा करते हैं क्या क्या..
हम होते हैं और होती 
हैं,
तस्वीर किसीकी...

                                         निज़ाम रामपुरी